राहुल गांधी संविधान से ऊपर नहीं, कानून सबके लिए बराबर : डिप्टी सीएम अरुण साव

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है और राहुल गांधी देश तथा संविधान से ऊपर नहीं हैं। साथ ही कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और पुलिस-प्रशासन को धमकाने का आरोप लगाया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए सत्ता का दुरुपयोग करती है और विपक्ष में रहते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करती है। अरुण साव ने कहा कि सूरजपुर की घटना हो या हालिया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता लगातार पुलिस और प्रशासन को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कानून के राज में ऐसी धमकियों से कोई डरने वाला नहीं है।

 

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन कर उन्होंने अराजकता फैलाने का प्रयास किया। राहुल गांधी देश और संविधान से ऊपर नहीं हैं, कानून सभी नागरिकों के लिए समान है। डिप्टी सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांतिप्रिय राज्य है और यहां की जनता इस तरह की राजनीति और अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *