सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए।
रायपुर से महेंद्र नामदेव के साथ वैष्णवी नामदेव की रिपोर्ट
*श्री विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासभा*
!! विचार मंथन एवं साधारण सभा संपन्न !!
दिनांक 25अक्टूबर 2026 शरद पूर्णिमा के पावन दिवस पर रायपुर छत्तीसगढ़ समता कॉलोनी में स्थित *श्री राम नाथ भीमसेन भवन* में नामदेव दर्जी, छीपा, शिम्पी, रोहिल्ला, टॉक, दामोदरवंशी, पीपावंशी, काकुश्थ वंशी, भारतवंशी ,भावसार जो सभी एक ही जातीय समूह के घटक हैं। सभी घटकों की एकीकृत संस्था *श्री विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासंघ की सभा* का *25अक्टूबर 2026* को श्री राम नाथ भीमसेन भवन समता कॉलोनी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि उक्त सभी घटकों को एक ही मंच पर लाने के लिए *श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़* द्वारा 29 फरवरी एवं 1 मार्च 2020 में *निरंजन लाल धर्मशाला* वी. आई.पी. रोड रायपुर छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय विराट सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें पूरे भारत वर्ष से 16 राज्यों से पधारे सभी घटकों के सामाजिक प्रतिनिधियों ने विचार विमर्श के माध्यम से तय किया कि एक ही जाति के सभी समूहों के लिए एक साझा मंच बनाया जाए जिससे कि इस वर्ग की पहचान एक ही जातीय समूह के तौर पर सुनिश्चित की जा सके , और इसी भावना के अनुरूप सभा में उपस्थित राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा *श्री विट्ठल संप्रदाय वृहद समाज महासभा* का गठन किया गया। सामाजिक एकता के माध्यम से शासन स्तर पर अपने समाज के लिए शासन स्तर पर योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त किया जा सके, राजनीति में भी उचित प्रतिनिधित्व मिल सके और अपने हितों के लिए पुरजोर कोशिश करते हुए समाज को विकसित किया जा सके l
9 नवंबर 2025 रवींद्र मंच सभागृह, कालीबाड़ी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित समारोह में *श्री गिरीश वर्मा जी जबलपुर* को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिससे संस्था का विस्तार अखिल भारतीय स्तर पर हो सके उनके 1 वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा और भविष्य की रूपरेखा के लिए इस विचार मंथन/साधारण सभा का आयोजन रखा गया पूरे भारतवर्ष में हमारे जाति की आबादी चार से पांच करोड़ के बीच है लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों में हमारी राजनीतिक स्थिति नहीं के बराबर है, इसके अतिरिक्त एक दूसरे घटकों की पहचान एवं सरनेम में एकरूपता ना होने से सामाजिक रूप से संवाद की कमी देखी जाती है। जिसके कारण बच्चों के विवाह एवं रिश्तो के लिए अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त परंपरागत रूप से रोजगार के साधनों में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के अभाव में समाज अपने व्यापार ,व्यवसाय , उद्योगों के विस्तार को गति नहीं दे पा रहा है। अतः सभी घटकों के समस्त राज्यों के विविध भाषायी परिजन जो ऐसे स्थान तथा पदों पर हैं जो समाज जनों के साथ युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन दे सकते हैं। और प्रशिक्षण देकर उनके कौशल का विकास कर सकते हैं। यह सब इस एकता के माध्यम से संभव हो सकेगा इस हेतु हमारे प्रयास समय की मांग है।

इस महती आयोजन के *संयोजक श्री सुरेंद्र सोलंकी एवं श्री नरेंद्र भाई सोलंकी जी* ने व्यापक रूपरेखा बनाते हुए इस संगोष्ठी का आयोजन सुव्यवस्थित रूप से सपन्न किया। सर्वप्रथम *श्री नारायण जी नामदेव सह प्रांत प्रचारक छत्तीसगढ़ के साथ पीठाधीश्वर राजेश्वरानंद जी महाराज, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर साध्वी सौम्या जी, महंत वेद प्रकाश जी, आजीवन निराहरी संत स्वामी गौतम आनंद जी, महामंडलेश्वर जितेश्वरानंद जी महाराज ,संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक योगाचार्य श्री के. एल. नामदेव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गिरीश वर्मा जी राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रेखा ताई मूलतकर जी, श्री ईश्वर नामदेवराव जी धिरड़े राष्ट्रीय नामदेव एकात्मक संघ, नागपुर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर श्री विजय कुमार वर्मा (बड़सर) राजस्थान राज्य प्रांतीय महिला संगठन प्रभारी श्रीमती ममता वर्मा (मोयल)* ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का श्री गणेश किया अगले चरण में भगवान श्री विट्ठल की आरती, संकीर्तन के बाद सभी घटकों के पूज्य प्रतीकों की पूजा अर्चना की गई | मंचीय कार्यक्रम के क्रम में संरक्षक एवं संयोजक, राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विशिष्ट अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सत्कार किया गया। सर्वप्रथम देश भर से पधारे परिजनों का स्वागत सुश्री ऐश्वर्या चौधरी ने आकर्षक नृत्य नाटिका एवं स्वागत गान से किया, श्रीमती भारती ऋषिकेश वर्मा ने छत्तीसगढ़ी भाषा में स्वरचित संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज के भजन का गायन अपने मधुर कंठ से किया
आयोजन के दौरान उपस्थित संत समाज ने स्वस्तिवाचन के माध्यम से संस्था को अपना आशीर्वाद देकर तिरोहित किया के संबोधन के क्रम में सर्वप्रथम श्री गिरीश वर्मा जी ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह किन-किन चुनौतियों के बीच संगठन के काम को कर रहे हैं,संरक्षक योगाचार्य श्री के.एल. नामदेव ने इस महासभा के विचार और एकता के ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी के साथ बताया कि यह संस्था अपरिहार्य क्यों है l
मुख्य अतिथि *श्री नारायण नामदेव जी* ने समाज को परिवार सेवा को साधन तथा राष्ट्र को आराध्या मानकर अपनी संस्कृति और सभ्यता पर अटल रहते हुए समाज को समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए नैतिक रूप से विकास के लिए पुरुषार्थ के माध्यम से आगे बढ़ाने की बात की, महासभा की *महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रेखा मूलतकर जी* ने कौशल विकास ,सहकारिता एवं शासन की विविध योजनाओं के माध्यम से समाज की महिलाओं महिलाओं का को सशक्त कैसे किया जाए उन्हें आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए इस पर अपने विचार रखें। राजस्थान के दुरुस्थ स्थल सादुलपुर जिला चूरू से पधारे *राजस्थान राज्य महिला संगठन प्रभारी श्रीमती ममता वर्मा (मोयल) ने वर्तमान समय में गृहस्थ जीवन में आ रही समस्याओं के निराकरण में समाज की मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए मातृशक्तियों को संगठित होकर समाज के हित के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अपने-अपने पूज्य और आराध्य संतो की प्रतिमाओं को अपने घर के पूजाघर में स्थापित कर नियमित रूप से पूजा करने का सुझाव मातृशक्ति को दिया* । वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश नामदेव जी ललितपुर ने संस्था के विस्तार हेतु किया जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, श्री जे. के. नामदेव जी मंडला ने संस्था के आर्थिक ढांचे को विकसित करने की रूपरेखा बताई , नागपुर से पधारे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ईश्वर नामदेवराव धिरडे जी ने अपने संबोधन में पूरे भारतवर्ष के समाजजन जिनकी आबादी 4 से 5 करोड़ है को संगठित कैसे किया जाए इस पर अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की, महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश ने संस्था का संदेश जन जन तक कैसे पहुंचाएं इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डाला ,युवा पत्रकार श्री अनुज नामदेव नागा टाइम्स युवाओ को जोड़ने के लिए विशेष प्रयासों की बात करी , श्री नामदेव समाज विकास परिषद, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के अध्यक्ष श्री राजेंद्र श्रीवास्तव जी, श्री सन्तोष वर्मा जी व चूरू प्रवासी बिलासपुर से पधारे श्री एन.के. नामदेव ने अगले माह आने वाली संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की जयंती को पूरे छत्तीसगढ़ में जोर शोर से मनाने की अपील करते हुए कहा कि रायपुर में आयोजित होने वाले 12/13दिसंबर को युवक युवती परिचय सम्मेलन में वो सहभागी बन कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे l
*राष्ट्रीय महासचिव धर्मेश नामदेव ने संस्था का लेखा जोखा प्रस्तुत किया* ,
श्री नारायण प्रसाद नामदेव जिला अध्यक्ष श्री नामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर एवं महासभा के संस्थापक सदस्य जी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित समाज बंधुओ व मातृशक्तियों का और विविध राज्यों से पधारे परिजनों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया l आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र भाई सोलंकी ने करते हुए उपस्थित सभी परिजनों को हृदय से धन्यवाद दिया एवं संस्था के विस्तार में उपस्थित परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की l

*मंच संचालन आकाशवाणी उद्घोशिका डॉक्टर जया सिंह, धर्मेश नामदेव एवं श्री जगदीश नामदेव ललितपुर ने संयुक्त रूप से किया* । मीडिया प्रबंधन श्री महेंद्र नामदेव जी व चि. नितिन नामदेव न्यूज 24 ने किया, *इस आयोजन के सफल प्रबंधन की व्यवस्था श्री चेतन नामदेव, श्री नितिन नामदेव श्री योगेश नामदेव, डॉक्टर सुरेंद्र नामदेव, युवा अध्यक्ष श्री अविनाश नामदेव श्री दीपक अपूर्वा तथा श्री बृजलाल नामदेव की इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तथा अन्य प्रांतों से पधारे परिजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रूप से रही -डीआर भारत नामदेव श्री धीरेंद्र गोहिल, सुधर्मा बाबनराव खोडे, श्री हेमंत ज्वंजाल नागपुर, श्री जी एम मूलतकर अकोला, श्री हेमंत मनोहर नागपुर, इंजीनियर श्री प्रमोद नामदेव संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़,रायपुर, श्री सतीश कुमार नामदेव श्री अटल बिहारी नामदेव बेमेतरा श्री सतीश नामदेव जी बेमेतरा ऋषिंद्र नामदेव ,डॉ नितिन नामदेव चाणक्य अकैडमी, श्रीमती लता नामदेव, श्रीमती रश्मि चेतन नामदेव ,श्रीमती सोनम दर्जी, श्रीमती उषा धनीराम वर्मा ,श्रीमती मीनू नामदेव, श्रीमती संध्या नामदेव श्रीमती शर्मिष्ठा नामदेव,श्रीमती राशी नामदेव,श्री संध्या नामदेव,श्रीमती प्रीति अविनाश नामदेव, श्री राजेंद्र नामदेव,श्री यश नामदेव श्रीमती आशिता नामदेव,श्रीमती राजेंद्र नामदेव , श्रीमती शर्मिष्ठा नामदेव, श्री विजय वर्मा चूरू राजस्थान, राही अपूर्वा राजस्थान, शुभम अपूर्वा राजस्थान, श्री हेमंत नामदेव सागर, श्री राकेश नामदेव खुरई मध्यप्रदेश, श्रीमती ममता वर्मा राजस्थान श्री सतीश कुमार नामदेव रायपुर,श्री गोपाल श्रीहरि दिल्ली,श्री मुकुंद गोटे अमरावती, श्री सुरेश कुमार सीआईएसफ दिल्ली,श्री चंद्र प्रकाश नामदेव जबलपुर ,श्री अनिल गजके वर्धा, लक्ष्मीकांत कश्यप नारनौल हरियाणा,श्री शेखर भदोरिया भोपाल, इंजीनियर मनोज नामदेव भोपाल,श्री दिलीप श्याम राव वगारे अकोला,श्री कैलाश दिगंबर वगारे अकोला, श्रीमती सुशीला ओमप्रकाश सुमेर नगर श्री ओम प्रकाश सुमेर नगर राजस्थान, श्री राकेश नामदेव रायपुर ,श्री शिव नामदेव रायपुर श्री एक वर्मा बिलासपुर, श्री अरुण कुमार नामदेव, श्री संतोष कुमार नामदेव रायपुर ,श्री दीपक नामदेव रायपुर श्रीमती संगीता अपूर्वा , डॉक्टर सुरेंद्र नामदेव भोपाल,श्री रुपेश कुमार नामदेव खैरागढ़,डॉक्टर के पी नामदेव एच ओ डी फार्मेसी विभाग गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर, श्री प्रफुल्ल नामदेव, श्रीमती एकता नामदेव,श्री अनिल वर्मा, श्री शैलेंद्र नामदेव, श्री शरद नामदेव, श्री नारायण प्रसाद नामदेव, श्री सुरेश कुमार नामदेव रायपुर, श्री सरोज कुमार जोधपुर, श्रीमती नीतू गोराटिया, श्री अक्षय चौधरी, श्रीमती शशिबाला चौधरी के साथ रायपुर स्थित समाज के परिजन उपस्थित रहे* l




