सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए।
रायपुर से महेंद्र नामदेव के साथ वैष्णवी नामदेव की रिपोर्ट
*छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत जी का रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत पंडितों के द्वारा मंत्र उपचार सहित शंख की गूंज से मोहित हुए प्रभारी पंथी नृत्य, भांगड़ा एवं गाड़ा समाज द्वारा हुलहुली अभिवादन प्रतीक चिन्ह स्वरूप गदा, तलवार भेंट कर खुमरी पहनाकर अभिनंदन

प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी के स्वागत में विकास उपाध्याय के नेतृत्व में उमड़ा जन सैलाब लगभग 5000 की संख्या में प्रभारी महोदय का हुआ स्वागत वंदन अभिनंदन… विकास उपाध्याय एंकर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुखदेव भगत जी के रायपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के तमाम बड़ी नेता दीपक बैज पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया, प्रतीक चिन्ह स्वरूप गदा,तलवार भेंट कर खुमरी पहनाकर अभिनंदन।

इस अवसर पर पंथी नृत्य, भांगड़ा एवं गाड़ा समाज द्वारा हुलहुली अभिवादन सहित पंडितों द्वारा मंत्र उपचार कर शंख के आवाज से प्रभारी महोदय मोहित हो गए,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुखदेव भगत जी का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी लिया।




