सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए।
रायपुर से महेंद्र नामदेव के साथ वैष्णवी नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में नियमित, अनियमित कर्मचारी और पेंशनर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 11 सितंबर को नया रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के गेट नंबर-3 के सामने संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। एक मांग, एक मंच अभियान के तहत 30 से ज्यादा कर्मचारी-पेंशनर संगठन इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। संगठनों की प्रमुख मांगों में अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण|

आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था बंद करना, नगर निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, स्वास्थ्य विभाग में ठेका पद्धति खत्म करना, कैशलेस इलाज की सुविधा और जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता देने के साथ लंबित एरियर्स का भुगतान शामिल है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार से कई दौर की चर्चा के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ, जिसके बाद अब प्रदर्शन का फैसला लिया गया है।





