दिल्ली में CM विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात, स्वास्थ्य और कृषि विकास पर हुई अहम चर्चा

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री Jagat Prakash Nadda से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, चिकित्सा अधोसंरचना और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार दूरस्थ, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों को लगातार मजबूत कर रही है।

बैठक में कृषि और उर्वरक क्षेत्र से जुड़े विषय भी प्रमुखता से उठाए गए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को खाद और बीज की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खाद वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कालाबाजारी, जमाखोरी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़े। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *