रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

 

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार का राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है।

 

दीपक बैज ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और कांग्रेस इस मामले में कानूनी व लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने नकटी गांव में मकान तोड़े जाने के मामले में भी सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रभावित परिवारों के मकान दोबारा बनाने और मुआवजा देने की मांग की।

 

बैज ने पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर राजकीय शोक घोषित नहीं किए जाने पर भी सरकार की आलोचना की। वहीं उरला फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और घायलों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *