सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भेज दिया है।

रवि भगत ने अपने इस्तीफे में पार्टी छोड़ने की वजह निजी कारण बताया है। हालांकि उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




