खुले गड्ढों पर बाल आयोग सख्त, बच्चों की सुरक्षा के लिए नगरीय प्रशासन को निर्देश

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और नालियों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने नगरीय प्रशासन विभाग, जिला कलेक्टरों और सभी नगरीय निकायों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा है कि खुले गड्ढों और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा के अभाव में बच्चों की जान जोखिम में पड़ रही है। आयोग ने सभी खुले गड्ढों और नालियों का सर्वे कर उन्हें भरने या चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाने, निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग और जरूरत पड़ने पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की अनुशंसा की है। साथ ही सभी संबंधित विभागों से 7 जुलाई 2026 तक कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *