सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने एक साथ 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रायपुर सहित कई जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। आइए जानते हैं पूरी खबर।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आबकारी विभाग में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त, उड़नदस्ता अधिकारी, उप निरीक्षक सहित विभिन्न पदों पर पदस्थ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल का असर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, कोरबा, कबीरधाम, सक्ती, बलरामपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-गंडई-छुईखदान सहित कई जिलों में देखने को मिलेगा।

रायपुर में आबकारी व्यवस्था की कमान भी बदली गई है। सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक कार्यवाहक उपायुक्त आबकारी रायपुर रहे राजेश कुमार शर्मा का तबादला राजनांदगांव कर दिया गया है।

#इसके अलावा स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन में पदस्थ **सविता रानी मेघराम** को कार्यवाहक उपायुक्त आबकारी रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का यह कदम विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल पर सभी की नजर बनी हुई है।





