CM हाउस में आधी रात तक चली 5 घंटे की मैराथन बैठक! आखिर क्या है बड़ी रणनीति?

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकारी निवास पर गुरुवार देर रात एक अहम हाई लेवल बैठक आयोजित की गई। यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली, जिसके चलते प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियां अचानक तेज हो गईं। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य सरकार के सभी मंत्री और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक देर रात लगभग दो बजे समाप्त हुई। इसके बाद सभी मंत्री और संगठन के नेता मुख्यमंत्री निवास से रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश से बाहर दौरे पर मौजूद कुछ मंत्रियों को भी तत्काल रायपुर बुलाया गया था, जिससे इस बैठक को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हालांकि बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, संगठनात्मक रणनीति, सरकार की प्राथमिकताओं और प्रदेश के विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस लंबी बैठक के बाद सरकार और संगठन की ओर से क्या बड़े फैसले सामने आते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *