वीडियो जर्नलिस्ट साथियों ने की भगवान गणेश की आराधना, आरती में शामिल पत्रकारों को वितरित किए पौधे

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए।

रायपुर से महेंद्र नामदेव के साथ वैष्णवी नामदेव की रिपोर्ट

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब में विशेष थीम पर आयोजित गणेश उत्सव में रविवार को वीडियो जर्नलिस्ट साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वीडियो पत्रकार साथियों ने प्रेस क्लब में विराजे भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर संध्या आरती में हिस्सा लिया। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा इस वर्ष गणेश उत्सव को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष की गौरवपूर्ण थीम से जोड़ा गया है। पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के साथियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग दिनों में अलग-अलग पत्रकार बिरादरी को भगवान गणेश की सेवा और आराधना का अवसर दिया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वीडियो जर्नलिस्ट साथियों ने सामूहिक रूप से गणेश आराधना में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब की ओर से आरती में शामिल सभी पत्रकार साथियों को पौधे वितरित किए गए। गणेश आराधना के साथ पौधों का वितरण पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश देने की पहल रही। प्रेस क्लब ने पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा एवं खरे तथा वीडियो जर्नलिस्ट साथी रविंद्र नागलकर, विश्वनाथ साहू, पुनीत सोनकर, मुकेश वर्मा, महेंद्र नामदेव, खोमेन्द्र देशमुख, आरिफ खान, नरेश नवरंग, राकेश गौरखेड़े, इमरान कुरैशी, दीपक बावनकर, विक्की पंजवानी, लखन शर्मा, राजेंद्र चौधरी, महेश साहू, मनोज साहू, रमाशंकर केसरवानी, मिथलेश साहू, धरम साहू, दुर्गेश साहू, मनीष हरपाल, अनूप साहू एवं सूर्यकांत गौतम सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि गणेश उत्सव को पत्रकार साथियों की सहभागिता का उत्सव बनाने के साथ-साथ इसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान गणेश की आराधना के बाद पौधों का वितरण इसी भावना का हिस्सा है। पत्रकारिता समाज को जागरूक करने का कार्य करती है और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी हमारा सामाजिक दायित्व है।

रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं के साथियों की सहभागिता का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। जिसमें सोमवार को कार्यकारिणी के सदस्य सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आराधना करेंगे ,प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों से गणेश उत्सव में शामिल होकर संध्या आरती में सहभागी बनने तथा इस सामूहिक आयोजन को अपनी उपस्थिति से गरिमामय बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *