दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, निवेश से लेकर पेपर लीक तक कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया।

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद रायपुर लौट आए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय

मंत्रियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

 

रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ चुका है। सरकार आने वाले समय में निवेशकों के लिए नए अवसर और बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में निवेश बढ़ने से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों को भी छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में केंद्रीय मंत्री प्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *