डीएड अभ्यर्थियों का आंदोलन पहुंचा दिल्ली, शिक्षा मंत्रियों के इस्तीफे की मांग तेज

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ के डीएड अभ्यर्थियों का नियुक्ति को लेकर आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। 210 दिनों से जारी संघर्ष के बीच अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहा है। अभ्यर्थियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की मांग उठाई है।

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। आंदोलनकारी सरकार पर शिक्षा विभाग की विफलता का आरोप लगा रहे हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे अन्य आंदोलनों का भी समर्थन किया। साथ ही सरकार से तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *