सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर : चार दिवसीय छठ महापर्व इस वर्ष 13 नवंबर से शुरू होगा। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर की बैठक में पर्व को भव्यता और परंपरा के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने लव कुश होटल में पत्रकार वार्ता में बताया कि रायपुर में महादेवघाट समेत 50 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा होगी।
13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। खारुन नदी के महादेवघाट, व्यास तालाब, झाझ तालाब और अन्य तालाबों के किनारे भी इस बार धूमधाम से छठ पूजा मनाई जाएगी।

15 नवंबर की शाम महादेवघाट पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव, लखनऊ के लोक गायक मुकुल सिंह और मुंबई की इशरत जहाँ केडिया छठ गीतों की प्रस्तुति देंगी। छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के साथ प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम द्वारा नृत्य नाटिका और झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति ने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से सभी घाटों की सफाई की जा रही है। छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। यही वजह है कि छठी मैय्या को स्वच्छता की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर कहा जाता है।



