सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में भी जश्न की तैयारी है। छत्तीसगढ़ शिवसेना ने इस मौके पर पूरे प्रदेश में सेवा कार्य करने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। शिवसेना के मुताबिक, पीएम मोदी 1998 से 2001 तक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन रहे, 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने और 2014 से लगातार देश के प्रधानमंत्री हैं।
इसी उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ शिवसेना द्वारा प्रदेश भर में माता-बहनों को साड़ी वितरण और अनाथ, वृद्ध और बाल आश्रमों में भोजन व फल वितरण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम रायपुर के फूल चौक, नवीन बाजार में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। शिवसेना ने सभी माता-बहनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।




