आज शाम गुढ़ियारी में होगा बी पाक की शानदार प्रस्तुति। बी प्राक का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत विशाल दही हांडी उत्सव का आयोजन। 

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए।

रायपुर से महेंद्र नामदेव के साथ वैष्णवी नामदेव की रिपोर्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव को सफल बनाने के लिए हजारों दर्शक इस दहीहंडी में भाग लेंगे। शहर में उत्साह चरम पर है। इसी बीच मशहूर सिंगर बी प्राक रायपुर पहुंचे। रायपुर विमानतल पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बी प्राक के रायपुर पहुंचते ही उनके प्रशंसकों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे आज गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव में अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।आयोजन समिति के अनुसार इस भव्य समारोह में बी प्राक के साथ अंतरराष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इसके अलावा पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीसयुक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी कार्यक्रम में शामिल होकर दही हांडी उत्सव और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *