नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

नवा रायपुर के नकटी गांव में 80 मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रभावित परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं और पुनर्वास व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुनर्वास के लिए दिए गए ईडब्ल्यूएस फ्लैट छोटे हैं और उनमें बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें फ्लैट नहीं, बल्कि उनके पुराने घरों की तरह स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए। वहीं प्रशासन का कहना है कि पुनर्वास नीति के तहत सभी पात्र परिवारों को सेक्टर-30 स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में बसाने की प्रक्रिया जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *