राहौद में परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की बाइकों में जोरदार टक्कर, सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राहौद नगर पंचायत में परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वीओ:जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत राहौद स्थित कान्हा पेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 18 मिनट पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस सड़क दुर्घटना में ग्राम डेराडीह कटगी निवासी ललित साहू और चन्द्र प्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार दोनों युवक संदीपनी कॉलेज राहौद में आयोजित पर्यावरण विषय की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कान्हा पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें पाई, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *