खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 9 वाहन जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध रेत, मिट्टी और ईंट परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

रायपुर से महेंद्र नामदेव कि रिपोर्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक टिप्पर और आठ ट्रैक्टर सहित कुल 9 वाहन अवैध रूप से रेत, मिट्टी और ईंट का परिवहन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर संबंधित थानों में सुरक्षित रखा गया है।खनिज विभाग के अनुसार वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अर्थदंड जमा करने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। कार्रवाई पिपरखूंटी, चंगेरी, परासी, मरवाही, कोटमी और गौरेला क्षेत्र में की गई। अभियान में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे और नगर सैनिक साहिब गनी शामिल रहे। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *