किराए के मकान में रह रहे लॉ छात्र की मौत, जहर से मौत की आशंका

सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए

रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट 

बिलासपुर में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। जगदलपुर में नीट परीक्षा से जुड़ी एक छात्रा की मौत की घटना के अगले ही दिन बिलासपुर में एक लॉ स्टूडेंट ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले का निवासी था। वह बिलासपुर के अशोक नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। मामले में परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगाया जाएगा।

 

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा संबंधी दबाव जैसे मुद्दों पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *