सावधान रहिए, सतर्क रहिए, चौकन्ने रहिए
रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरंग की महिलाओं द्वारा संचालित ‘गोट यूनिट’ को पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक मॉडल बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 11 लाख आवास बन चुके हैं, जबकि महतारी वंदन योजना के जरिए करीब 70 लाख महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लोगों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है।






