छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों गिनाई

महेंद्र नामदेव

रायपुर : केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर रायपुर में आयोजित मीडिया संवाद में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने केंद्र की योजनाओं, आर्थिक सुधारों और गरीब कल्याण कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बताया।: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का सेवक मानते हैं और 140 करोड़ देशवासियों के हित में लगातार काम कर रहे हैं।सीएम साय ने कहा कि कोरोना काल से देश में 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में 4 करोड़ से अधिक आवास बनाए गए हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में ढाई वर्षों में 10 लाख 60 हजार आवास तैयार किए गए। जनजातीय समाज के सम्मान और विकास को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चयन और पीएम जनमन योजना का भी उल्लेख किया गया।:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जीएसटी संग्रह 80 हजार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 42 हजार करोड़ तक पहुंचा है। देश का बजट 16 लाख करोड़ से बढ़कर 53 लाख करोड़ से अधिक हुआ है। भारत अब 22 देशों के साथ रुपये में व्यापार कर रहा है और निर्यात भी कई गुना बढ़ा है।उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी दिशा में केंद्र सरकार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *